About Me

मेरा नाम Pankaj Kumar है। मैंने BCAMCA की पढ़ाई की है और June 2011 से एक Website Developer के रूप में काम कर रहा हूँ।

शुरुआत में मैं ज़्यादातर WordPress पर काम करता था — basic content changes, copy-paste work और WordPress install करना। धीरे-धीरे मुझे HTML, CSS, PHP और JavaScript का practical experience मिला।
लेकिन September 2012 में मैंने अपनी पहली job छोड़ दी, क्योंकि मुझे महसूस हुआ कि मैं सिर्फ काम कर रहा हूँ, proper learning नहीं हो रही थी

Job छोड़ने के बाद मैंने दो जगह interview दिए, लेकिन fail हो गया। इसके बाद मैंने करीब 1 महीने तक interview preparation की और तीसरा interview clear हुआ। इस company में काम करते हुए मुझे real development process समझ आया और बहुत कुछ सीखने को मिला।

July 2013 में मैंने एक Private Limited company छोड़कर अपना काम शुरू किया।
3–4 दोस्तों के साथ शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे मुझे समझ आया कि मैं अपना business नहीं कर रहा था, बल्कि salary वाले trap में फँस गया था — जहाँ सिर्फ salary मिल रही थी, ना share था, ना bonus
आज पीछे मुड़कर देखता हूँ तो लगता है कि यह मेरा सबसे गलत decision था।

आज मेरे पास करीब 14–15 साल का WordPress experience है।
मैं फिलहाल 4 Adsense approved websites चला रहा हूँ, freelancing करता हूँ और YouTube पर भी active हूँ।


learning.instahindi.in पर क्या मिलेगा?

learning.instahindi.in एक personal learning platform है, जहाँ आपको मिलेगा:

  • real life और career से जुड़ा experience
  • गलत decisions से मिली practical learning
  • Blogging, YouTube, Adsense और online work की reality
  • mindset, clarity और growth से जुड़ी सच्ची बातें

यहाँ आपको fake motivation नहीं मिलेगा, बल्कि real experiences से निकली learning मिलेगी — जिसे आप अपनी life में apply कर सकते हैं।

अगर आप life या online journey में clarity ढूँढ रहे हैं, तो हो सकता है यहाँ लिखा कुछ content आपके काम आ जाए। तो अगर आप चाहें तो इस website को desktop में ctrl+D करके bookmark कर सकते है।

Scroll to Top